Posts

आखिर क्यों विश्वामित्र ने वशिष्ठ से क्षमा मांगी?

वशिष्ठ और विश्वामित्र की कहानी ऋषि विश्वामित्र महान् विद्वान् होते हुए भी बहुत क्रोधी थे। ऋषि वशिष्ठ उनको राजर्षि कहकर पुकारते थे जबकि विश्वामित्र चाहते थे कि वशिष्ठ मुझे ब्रह्मर्षि कहें। एक बार विश्वामित्र क्रोध में आकर सोचने लगे क्यों न वशिष्ठ को मार दिया जाए जिससे मुझे राजर्षि कहने वाला ही कोई न बचे और मैं ब्रह्मर्षि बन जाऊं। वे वशिष्ठ को मारने की ठान कर चल पड़े और उस वृक्ष के ऊपर घात लगाकर बैठ गए जिस वृक्ष के नीचे प्रतिदिन वशिष्ठ अपने शिष्यों को पढ़ाया करते थे। निश्चित समय पर सभी शिष्य वृक्ष के नीचे आकर बैठ गए। कुछ देर बाद ऋषि वशिष्ठ भी वृक्ष के नीचे अपने आसन पर विराजमान हो गए। गुरु उपदेश करते रहे। शिष्य सुनते रहे। गुरु शिष्य के संवाद में समय का पता ही न चला। सायंकाल हो गया। परन्तु विश्वामित्र को वशिष्ठ पर वार करने का मौका नहीं मिला। विश्वामित्र सोचने लगे जैसे ही शिष्य जाएंगे वैसे ही मौका पाकर मैं अपने शत्रु का अन्त कर दूंगा, और ब्रह्मर्षि कहलाऊंगा। सन्ध्याकाल होते ही पूर्णमासी के उगते हुए चांद को देखकर एक शिष्य ने कहा गुरुदेव ! कितना सुन्दर चांद है और इसकी रोशनी तथा शीतलता भी अनुप...